फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद युवकों ने किया भाजपा नेता पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियारबंद युवकों ने किया भाजपा नेता पर किया हमला
विज्ञापन

परिवार के तीन सदस्य हुए जख्मी, तेज धारदार हथियारों से किया हमला
- जख्मी श्याम लाल के शरीर पर छर्रे का भी निशान
- पुलिस कर रही है मामले की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला/कालका।
खेड़ावाली रोड स्थित गांव टगरा में शुक्रवार शाम हथियारबंद युवकों ने भाजपा नेता श्याम लाल सहित परिवार के तीन सदस्यों पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि गाड़ियों में पहुंचे एक दर्जन युवकों ने श्याम लाल पर डंडे, तलवार और रिवॉल्वर से हमला बोल दिया। इस हमले में श्याम लाल की बाजू और टांग पर गोलियों के छर्रे लगे जबकि सिर पर तेज धारदार हथियार से हमला किया गया। हालांकि देर रात तक इस मामले की शिकायत पुलिस को नहीं मिली थी। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन चल रही है और शिकायत मिलने पर इस मामले में उचित कार्रवाई जल्द से जल्द की जाएगी। गांव टगरा में भाजपा नेता श्याम लाल पर हथियारबंद करीब सात आठ युवकों ने हथियारों से हमला बोल दिया। इसमें श्याम लाल को गंभीर चोटें आई हैं जबकि उनके पिता रतीराम और भतीजा अनिल भी इस दौरान जख्मी हो गए। हमले में घायल परिवार के तीनों सदस्यों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला करने के साथ साथ फायरिंग भी की, लेकिन पुलिस ने फिलहाल गोलियां चलाए जाने से इंकार किया है। मौके पर घटना के वक्त मौजूद संदीप ने बताया कि परिवार के सदस्यों को आरोपियों ने जान से मारने की भी धमकी दी है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आपसी रंजिश का मामला मानते हुए सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है। घायलों के बयान लेने के बाद ही पुलिस इस मामले में अगली कार्रवाई करेगी। जख्मी श्याम लाल भाजपा पदाधिकारी है और प्रॉपर्टी डीलर का कारोबारी भी है। एसएचओ अजीत कुमार ने बताया कि इस मामले में शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने गोलियां चलाए जाने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि अब तक ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है, सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें