रिमांड खत्म, पवन इंसां को आज फिर किया जाएगा पेश
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। 25 अगस्त को पंचकूला में हिंसा भड़काने और देशद्रोह के मामले के आरोपी पवन इंसां की रिमांड पूरी होने के बाद रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिमांड के दौरान पवन से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने दूसरे शहरों में छापेमारी की। डेरे के 45 सदस्यीय कमेटी के सदस्य पवन को पुलिस ने छह दिन पहले लालड़ू से उस वक्त गिरफ्तार किया था, जब वह अपनी बहन से मिलने जा रहा था। उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था। पवन की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस आदित्य इंसां की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। आतित्य इंसां की गिरफ्तारी जल्द होने की उम्मीद जताई जा रही है।