करोड़ों के लेन देन में फेरा और फेमा के तहत हो सकती है कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। डेरा सच्चा सौदा से बरामद हार्ड डिस्क और हवाला के जरिये करोड़ों के लेन देन मामले की जांच इंफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट से कराने के लिए पुलिस मुख्यालय से सिफारिश की गई है। आला पुलिस अधिकारियों ने पंचकूला पुलिस की ओर से ऐसी कोई सूचना ईडी को दिए जाने से इंकार किया है। ईडी अगर इस मामले की जांच शुरू करती है तो डेरा के जरिये विदेशों में करोड़ों के लेन देन मामले से जुड़े तमाम पहलुओं को खंगाला जाएगा। हो सकता है फॉरेन एक्सचेंज रेग्युलेशन एक्ट यानि फेरा और फॉरन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट यानि फेमा के तहत भी कार्रवाई हो सकती है।