फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में हुई आगजनी और नुकसान को लेकर प्रेजिडेंट ऑफ़ इंडिया और हरियाणा के राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम को बर्खास्त करने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। वीरवार को जिला कांग्रेस पंचकूला के सभी पदाधिकारियों ने प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया और हरियाणा के राज्यपाल के नाम डीसी गौरी पराशर जोशी को ज्ञापन सौंपा। सभी कांग्रेसियों ने सीएम को बर्खास्त करने की मांग की। जिसमें गुरमीत राम रहीम को लेकर भारी हिंसक घटनाएं हुई और जिले और हरियाणा में दहशत का माहौल रहा, कई लोगों के जान माल का भारी नुकसान हुआ। सेक्टर-2 हरट्रोन दफ्तर, इनकम टैक्स ऑफिस, अग्रवाल चौक और अग्रवाल भवन सेक्टर-16, एचडीएफसी बैंक, होटल पल्लवी व अन्य स्थानों पर आगजनी, तोड़फोड़ और सैकड़ों कारों और वाहनों को उपद्रवियों ने नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा मीडियाकर्मियों के वाहनों, कैमरों और स्कूटर में तोड़फोड और आगजनी की। गर्ग ने कहा कि बीजेपी सरकार के तीन साल के कार्यकाल में तीन बड़ी हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं, सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रही है। इस मौके पर पूर्व उपप्रधान जिला कांग्रेस कमेटी तरसेम गर्ग, एमसी लिली बाबा, भावना गुप्ता, पूर्व एमसी पवन मित्तल, जलमेघा दहिया, कुलदीप चितकारा, कमलेश लोहाट, आरसी गुप्ता, कृष्ण गोयल, राजीव चितकारा, पवन बिट्टू, तारा चंद, पीएस सांघा, आरबी पाहुजा, बॉबी सिंह, तरसेम गर्ग, बृजमोहन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें