फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरवाला बिजली कार्यालय के स्टोर से बिजली की तारें चोरी करने के आरोप में दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज।

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला के लिए
विज्ञापन


बिजली के तार चोरी करतीं दो महिलाएं गिरफ्तार
बरवाला। बिजली कार्यालय के पास स्टोर से दीवार फांद कर बिजली की तार चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस चौकी इंचार्ज भगवान दास ने बताया कि उन्हें बरवाला बिजली विभाग के एसडीओ ने शिकायत दी थी कि बरवाला बिजली कार्यालय के नजदीक स्टोर से दीवार फांदकर दो महिलाएं मनचला व शर्मिला वासी अंबाला, बलदेवनगर बिजली के तार चोरी कर रही थीं। इस दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें चोरी करते देख लिया और मौके पर पुलिस बुलाकर उनके हवाले कर दिया। पुलिस ने बिजली विभाग के एसडीओ की शिकायत पर आरोपी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें