एक नाबालिग सहित दो सगी बहनों से दुराचार
मामले में एक ममेरा भाई भी शामिल, दोनों आरोपियों को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म कर रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रेप के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि इनमें से एक आरोपी ममेरा भाई है।
पंचकूला निवासी दो सगी बहनों के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी दोनों बेटियों से दो अलग-अलग आरोपियों ने डरा धमकाकर दुराचार किया है। इनमें से एक आरोपी एक पीड़िता का ममेरा भाई है, जबकि दूसरा भी रिश्तेदार है। दोनों बहनों में एक की उम्र 14 और दूसरी 19 साल की है। शिकायत के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित दुराचार व दुराचार करने के दो मामले दर्ज किए हैं।
डरा धमकाकर करीब तीन चार महीने से रेप करने का परिजनों ने आरोप लगाया है। लड़कियों की मां कोठियों में घरेलू काम करती है। जबकि पिता भी दिहाड़ीदार हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि जब दोनों बार घर से बाहर होते थे तो आरोपी उन्हें डरा धमकाकर दुष्कर्म करते थे। आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय धर्मेंद्र और 19 वर्षीय कमल के तौर पर हुई है। जब दोनों सगी बहनों के साथ ज्यादती का सिलसिला नहीं थमा तो उन्होेंने परिजनों को पूरी बात बताई।