पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर गत दिनों जिस मैक्सी क्रूज ने ऑटो को टक्कर मारी थी, उसके चालक के खिलाफ पुलिस ने रैश ड्राइविंग के साथ-साथ अन्य आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता सुरेंद्र कुमार निवासी प्रीतम कॉलोनी मढ़ांवाला ने पुलिस को बताया कि वह जोहलूवाल स्थित ढाबे में काम करता है। 11 जुलाई को सुबह ऑटो में सवार होकर वह वापस मढ़ांवाला जा रहा था। इस दौरान आगे से लापरवाही से तेज रफ्तार में मैक्सी क्रूज गाड़ी चालक ने गलत ओवरटेक करते हुए ऑटो को टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना में उसकी दाईं टांग टूट गई। ऑटो चालक समेत उसमें बैठी सभी सवारियां घायल हो गईं।