34 पेटियों सहित एक गिरफ्तार
बरवाला/रायपुररानी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को त्रिलोकपुर चौक से अवैध देसी शराब की 34 पेटियों सहित गिरफ्तार किया है। थाना प्रबंधक रायपुररानी अरविंद कुमार ने बताया कि सुनील कुमार वासी ढंढारडू़ अपनी मारुति कार में अवैध देसी शराब की 34 पेटियां लेकर रायपुररानी से गांव ढंढारड़ू की तरफ जा रहा था। पुलिस ने जब कार को रोककर, तलाशी ली तो उसमें अवैध शराब की पेटियां मिलीं। पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।