24 किलो गांजा सहित एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सीआईए वन ने गांव खेड़ा पथर निवासी धर्मपाल के कब्जे से 23 किलो, 700 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पिंजौर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया। बरामद की गई गांजे की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर जब आरोपी से गांजे से संबंधित परमिट और लाइसेंस दिखाने को कहा, तो वह पेश नहीं कर सका। रिमांड के दौरान आरोपी से इस बात का सुराग मिलेगा कि गांजे की खेप कहां और किसके इशारे में लाई जा रही थी।