फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से बच्चा गायब: 14 साल का शिवम तीन दिन से लापता, घर के बाहर खेल रहा था, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Thu, 05 Feb 2026 10:34 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ से बच्चा गायब हो गया। बच्चा तीन दिन से लापता है। अपने जिगर के टुकड़े के लिए माता-पिता खासे परेशान हैं। वहीं पुलिस बच्चे को ढूंढने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के मौलीजागरां गांव में रहने वाला 14 वर्षीय शिवम उर्फ गोलू बीते तीन दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। बच्चे के अचानक गायब होने से परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


शिवम मंगलवार को स्कूल से लौटने के बाद मौलीजागरां गांव स्थित अपने घर, मकान नंबर-489 के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। काफी तलाश के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने मौलीजागरां थाना पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।

शिवम के पिता रणजीत सिंह और माता रेणू ने बताया कि उनका बेटा सेक्टर-17 पंचकूला स्थित एक स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र है। शिकायत दर्ज होने के तीन दिन बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं चल सका है। परिवार बच्चे की सलामती को लेकर बेहद चिंतित है और लगातार पुलिस थानों के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि लापता बच्चे की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें