फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल की बेटी चक्कर खाकर गिर गई, जांच में जो सच सामने आया, सुनकर रोने लगी मां

Thu, 19 Apr 2018 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बच्ची के साथ दुराचार किया
विज्ञापन
13 साल की बेटी के पेट में दर्द उठा और वह चक्कर खाकर गिर गई। डॉक्टर को दिखाया गया तो जो सच सामने आया, सुनकर मां रोने लगी। मामला चंडीगढ़ का है।
विज्ञापन


शहर से उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव के एक गांव में मां के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गई 13 वर्षीय किशोरी से एक युवक ने दुराचार किया। मामले का पता दो दिन पहले उस समय लगा जब अचानक किशोरी के पेट में दर्द उठा। किशोरी की मां उसे जीएमएसएच-16 ले गई।

वहां डॉक्टरी जांच में उसके करीब डेढ़ महीने की गर्भवती होने का पता लगा। मां ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने दुराचार के आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत आईपीसी की धारा-376 के तहत केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को आरोपी की पहचान 19 वर्षीय सूरज के रूप में बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल में गर्भवती होने की बात पता चली

child rape
पुलिस ने किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट्स भी हासिल कीं। अब यूटी पुलिस दर्ज केस को उन्नाव पुलिस को ट्रांसफर करेगी। शिकायतकर्ता मां ने पुलिस को बताया कि फरवरी में वह बेटी को साथ लेकर उन्नाव के एक गांव में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गई। वहां से 27-28 मार्च को लौटी।

किशोरी को पीरियड नहीं आए और करीब दो दिन पहले उसके पेट में असहनीय दर्द उठा। इस पर मां ने बेटी की जीएमएसएच-16 में जांच कराई तो उसके गर्भवती होने का पता लगा। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बेटी से दुराचार करने के आरोपी की पहचान सूरज के रूप में बताई।

पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों ने आपसी विचार के बाद जीरो एफआईआर दर्ज करने के बजाय पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की धारा-376 के तहत कार्रवाई कर केस यूपी पुलिस को ट्रांसफर करने का फैसला लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें