बैंक कर्मचारियों ने लुटेरों का कुछ समय तक विरोध किया। लेकिन जान से मारने की धमकी के बाद वे चुप हो गए। नकाबपोशों ने कैशियर की दराज में पड़े 11 .55 लाख रुपये बैग में भरे और सबको धमकाते हुए बैंक से बाहर निकल आए। इसके बाद वे बाहर खड़ी सफेद रंग की आई-20 में बैठ कर फरार हो गए। बैंक कर्मियों के मुताबिक लुटेरे अपने साथ बैंक में लगे सीसीटीवी के डीवीआर भी ले गए ।
पुलिस ने लगाए नाके, जांच में नहीं मिला सुराग
घटना के तुरंत बाद बैंककर्मियों ने थाना तरसिका पुलिस को सूचना दी। थाने के एसएचओ बिक्रम सिंह ने बताया कि तुरंत ही पुलिस ने अमृतसर -मेहता रोड के सभी रास्तों पर नाके लगा कर जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका था।
पुलिस ने कश्मीर सिंह की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । एसएचओ के मुताबिक पुलिस ने बैंक कर्मचारियों को भी पूछताछ में शामिल किया है। लुटेरों के स्केच बनाये जा रहे है । उन्होंने कहा जिस गाड़ी में लुटेरे आए थे उसका नंबर का पता नहीं चल सका है ।