फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने 50 ग्राम हेरोइन समेत युवक को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-20बी/सी टी-प्वाइंट के पास से क्राइम ब्रांच ने एक युवक को करीब दो लाख रुपये के नशे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने सेक्टर-20 निवासी 31 वर्षीय नरिंदर कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम बीते शुक्रवार को सेक्टर-20 में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम जब सेक्टर-20बी/सी टी-प्वाइंट के पास पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखकर वापस मुड़ गया जिससे टीम को शक हुआ। पुलिस ने जब युवक को रोककर उसकी तलाशी ली तो कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में युवक ने आनाकानी करनी शुरू कर दी। टीम की जांच में सामने आया कि युवक का नाम नरिंदर कुमार है। इसके बाद टीम ने सेक्टर-19 थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। वहीं टीम अब आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है कि वह नशा कहां से लेकर आया था और आगे किसे सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने पकड़े गए नशे की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें