पंचकूला। ड्रग तस्करी के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने 24.37 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रॉकी निवासी गांव मुबारकपुर थाना डेराबस्सी जिला मोहाली के रूप में हुई है। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेजा है। जानकारी के अनुसार 21 नवंबर को क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम गश्त पर थी। तभी सूचना मिली कि आरोपी रॉकी हेरोइन बेचने का काम करता है और वह रामगढ़ के पास पुल के नीचे हेरोइन बेचने के लिए खड़ा है।क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी से हेरोइन बरामद की।