फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक वकीलों की टीम का चंडीगढ़ आने पर संशय

Fri, 15 Jan 2016 12:55 PM IST
सुरजीत सिंह सत्ती/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा बार काउंसिल के आह्वान पर चंडीगढ़ में क्रिकेट खेलने आ रहे पाकिस्तानी वकीलों के शिष्टमंडल को अब तक वीजा नहीं मिल पाया है। पाक वकीलों का दौरा शुक्रवार से तय है और वीजा के लिए पहले ही आवेदन किया जा चुका है। लेकिन अब तक वीजा नहीं मिलने से उनके भारत आने पर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन


इस दल में महिला और पुरुष वकीलों समेत 54 लोग शामिल हैं। यह दौरा पठानकोट आतंकवादी हमले के तुरंत बाद ही तय किया गया था। कुछ वकीलों का मानना है कि पठानकोट आतंकी हमले के बाद पैदा हुई स्थिति के कारण वीजा नहीं मिल सका है।

हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि शुक्रवार को वीजा मिल सकता है। उधर, बार काउंसिल ने क्रिकेट मैच से लेकर पाक वकीलों को ठहराने सहित तमाम तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। चंडीगढ़ में 16 और 18 जनवरी को क्रिकेट मैच खेला जाना है।
विज्ञापन


बार काउंसिल ने स्थानीय वकीलों में क्रिकेट मैच कराया था। इसमें विजयी टीम के सदस्यों में से चयन कर एक टीम का पाकिस्तानी वकीलों से मैच कराने का फैसला पिछले साल लिया जा चुका था। यह कार्यक्रम पठानकोट आतंकी हमले के तुरंत बाद तय किया गया। सूत्रों के मुताबिक बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन व मौजूदा सदस्य ने काउंसिल चेयरमैन को सलाह दी थी कि दौरा टाल दिया जाना चाहिए, लेकिन फिर भी दौरा तय कर दिया गया।

यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पाक वकीलों का वीजा क्यों लटका है, लेकिन वीजा आवेदन भी रद्द नहीं हुए हैं। बार काउंसिल के चेयरमैन रजत गौतम ने पाक वकीलों के दौरे के एलान के समय कहा था कि पठानकोट हमले के तुरंत बाद यह दौरा भारत-पाकिस्तान में शांति भंग करने वालों को कड़ा संदेश होगा।

दौरे से एक दिन पहले तक वीजा नहीं मिलने पर गौतम ने कहा है कि तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। शुक्रवार को पाकिस्तान वकीलों का अमृतसर बार एसोसिएशन के साथ कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद उन्हें जालंधर और फिर चंडीगढ़ आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें