फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट मैच : 10 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी पंचकूला की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के साथ 10 अप्रैल को पंचकूला की टीम क्रिकेट मैच खेलेगी। यह मैच 50 ओवर का होगा। अंडर-15 आयु वर्ग के खिलाड़ी टीम में शामिल किए जाएंगे। यह मैच सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। मैच के आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। क्रिकेट नर्सरी पंचकूला के इंचार्ज वनीत चावला ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन शहर से अंडर-15 क्रिकेट टीम भारत आई है। पांच और छह अप्रैल को टीम ने दिल्ली में दो मैच खेले हैं। सात अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया की टीम आगरा का दौरा करेगी। नौ अप्रैल को टीम पंचकूला पहुंचेगी।
विज्ञापन


आठ अप्रैल को होगा ट्रायल
पंचकूला की टीम के लिए ताऊ देवीलाल स्टेडियम सेक्टर-3 स्थित क्रिकेट मैदान पर ट्रायल का आयोजन आठ अप्रैल को किया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। मैच 50 ओवर का होना है इसलिए जिन खिलाड़ियों का स्टेमिना बेहतर होगा उनको प्राथमिकता दी जाएगी। मैच के आयोजन के लिए मैदान भी पूरी तरह तैयार किया जा रहा है। मैदान की आउटफील्ड को और बेहतर बनाया जा रहा है।

पंचकूला के खिलाड़ियों को होगा फायदा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के साथ मैच होने से पंचकूला के खिलाड़ियों को काफी लाभ होगा। इससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने का अनुभव मिलेगा। हालांकि जिले के खिलाड़ी क्रिकेट का अभ्यास लगातार करते रहते हैं। मगर इस मैच को देखते हुए वह टीम में शामिल होने के लिए कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन


वर्जन...
ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन से यहां पहुंचने वाली टीम के साथ पंचकूला के खिलाड़ियों का क्रिकेट मैच 10 अप्रैल को होना है। इसके लिए मैदान को अच्छे से तैयार किया जा रहा है। इस मैच को लेकर खिलाड़ियों में भी खासा उत्साह बना है।
विज्ञापन

- वनीत चावला, इंचार्ज, क्रिकेट नर्सरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें