चंडीगढ़ की अंडर 14 क्रिकेट टीम ने जीती ट्रॉफी
- फोटो : अमर उजाला
नेशनल स्कूल गेम्स में चंडीगढ़ की अंडर 14 क्रिकेट टीम ने यूपी को करारी हार देकर गोल्ड मेडल जीता। नेशनल अंडर 14 क्रिकेट का फाइनल हैदराबाद में खेला गया। फाइनल मैच में चंडीगढ़ ने उतर प्रदेश को रोमाचंक मुकाबले में एक रन से हराकर चैंपियन बना।
फाइनल मैच में चंडीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में 135 रन बनाए। मानव ने सबसे अधिक 40 रन बनाए। अंशुल ने 33 और सुखमन ने 17 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की टीम मात्र एक रन से मैच को हार गई। पूरी टीम बीस ओवर में 134 के स्कोर बना पाई।