फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ नहीं करेगा इस प्रतियोगिता की मेजबानी

Tue, 28 Jan 2014 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी शिक्षा विभाग को इस साल 59वीं राष्ट्रीय स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर-17 की मेजबानी मिली थी, लेकिन अब इसकी मेजबानी किसी और राज्य को सौंपनी की तैयार हो रही है।
विज्ञापन


एसजीएफआई की ओर से हर साल राष्ट्रीय स्कूल गेम्स का आयोजन किया जाता है। इस बार मेजबानी को लेकर चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से किसी कारण पीछे हट रहा है।

इस प्रतियोगिता के लिए खेल विभाग बड़े जोरों से तैयारियों में जुटा हुआ था और तकरीबन उन्होंने सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। विभाग की ओर से 2009 में 4 खेलों की मेजबानी की थी। 2010 में 3 खेलों की मेजबानी जबकि 2011 में 4 खेलों की तथा 2012-13 में  3 खेलों की मेजबानी मिली थी।

जिम्मेदारी से पीछे हटा शिक्षा विभाग
पिछले तकरीबन कई सालों से शिक्षा विभाग की ओर से शहर में कई खेलों की मेजबानी करते हुए आया है, जबकि इस साल विभाग ने मेजबानी करने से मना कर दिया है।

इससे खेल भावना को धक्का लगता है। क्योंकि एसजीएफआई की ओर से इंटर स्कूल खेलों में जितनी भी गेम्स करवाई जाती है, उन सभी की राष्ट्रीय खेल करवाए जाते है।

तैयारियां भी हो चुकी थीं पूरी
अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्कूल खेल को लेकर विभाग  ने तकरीबन अपनी सभी तैयारियां भी पूरी कर ली थीं।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विभाग की ओर से 28 जनवरी से 3 फरवरी तक यह प्रतियोगिता आयोजित की जानी थी।
विज्ञापन


मेजबानी को लेकर जब डीपीआई कमलेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने कोई भी जवाब देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रशासन का फैसला है।

सभी राज्यों को मेजबानी की जिम्मेदारी उठानी चाहिए। यदि इसी तरह सभी राज्य मेजबानी लेने से मना कर दें तो खेल का भला नहीं हो सकता और यह खिलाड़ियों के लिए बुरा होगा। इसलिए अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटना चाहिए।
विज्ञापन

पीएस बराड़, संयुक्त सचिव एसजीएफआई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें