चंडीगढ़। गली क्रिकेट को वर्षभर सक्रिय बनाए रखने के उद्देश्य से यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) ने नई पहल करते हुए सारंगपुर पुलिस स्टेशन में खिलाड़ियों को क्रिकेट और मेडिकल किट वितरित की। यूटीसीए और चंडीगढ़ पुलिस के संयुक्त प्रयास से आयोजित कार्यक्रम में यूटीसीए गली क्रिकेट टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में भाग लेने वाली पांच टीमों को क्रिकेट किट दी गई। साथ ही प्रत्येक खिलाड़ी को प्राथमिक उपचार के लिए व्यक्तिगत मेडिकल किट भी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में यूटीसीए गली क्रिकेट टूर्नामेंट के सह-अध्यक्ष रविंदर बिल्ला, सारंगपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ अशोक कुमार, एमएचसी नरेश कुमार, हेड कांस्टेबल संदीप, लेडी कांस्टेबल अनुराधा तथा कांस्टेबल अमन मौजूद रहे।