फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पोस्टमार्टम के बाद बच्ची के शव का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पावर ग्रिड के पास मृत मिली आठ साल की बच्ची के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम किया गया। उसके बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। हल्लोमाजरा के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान लोगों बड़ी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

बता दें कि बच्ची का 19 जनवरी को अपहरण किया गया। रविवार रात को उसका शव पावर ग्रिड के पास कूड़े में मिला। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात की पुष्टि होगी कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है या नहीं।
हल्लोमाजरा की रहने वाली आठ साल की एक बच्ची 19 जनवरी को घर से लापता हो गई थी। बड़े स्तर पर सर्च अभियान के बाद पुलिस उसका पता नहीं लगा पाई थी। रविवार रात को कुछ लोगों ने पावर ग्रिड के पास शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। शुरुआती जांच में पुलिस ने उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई थी। पुलिस ने रात को ही शव को जीएमसीएच-32 में पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया था।
विज्ञापन

पुलिस टीम सोमवार को दिनभर संदिग्ध आरोपी की तलाश में यूपी और बिहार में रेड करती रही लेकिन देररात तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जब बच्ची के शव को हल्लोमाजरा ले जाया गया तो वहां कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए दंगा निरोधक दस्ता भी तैनात किया गया। मामले में सेक्टर-31 थाना संस्कार करा दिया है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो पाएगी की बच्ची के साथ क्या हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें