निगम के नए बने सदन और मेयर आफिस में बैठक
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव आचार संहिता की घोषणा बुधवार दोपहर 12 बजे तक हो जाएगी। इससे पहले सोमवार का दिन उद्घाटनों के नाम पर रहा। मेयर अरुण सूद ने सुबह से लेकर शाम तक उद्घाटन किए। एक सप्ताह से लगातार शहर में मेयर अरुण सूद और सांसद किरण खेर किसी न किसी प्रोजेक्ट का उद्घाटन ही कर रहे हैं, जबकि चुनाव आचार संहिता से पहले भाजपा पार्षद सतीश कैंथ मंगलवार सुबह 11 बजे औद्योगिक क्षेत्र के फायर स्टेशन की रेनोवेशन के काम का उद्घाटन करने जा रहे हैं।
चुनाव आयुक्त ने बुधवार सुबह 11:15 बजे यूटी गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता बुलाई है, जिसमें चुनाव का शेडयूल जारी किया जाएगा। निगम चुनाव 18 से 20 दिसंबर के बीच होने की उम्मीद है, जबकि नामांकन इसी माह के अंत से शुरू हो जाएगा।