फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जीएमसीएच-32 के ब्लॉक डी की दीवारों पर पड़ रही दरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 के रेडियोथेरेपी और ऑकोलॉजी विभाग की बिल्डिंग पर खतरा मंडरा रहा है। स्थिति यह है कि उसके बगल में बनाए जा रहे मदर एंड चाइल्ड विंग की नींव में बरसात का पानी भरे रहने के कारण अब ब्लॉक डी स्थित रेडियोथैरेपी यूनिट की बिल्डिंग कमजोर करने लगी है। इसके कारण जिस जगह पर रेडियोथैरेपी की मशीन इंस्टॉल की गई है उस कमरे की दीवारों और जमीन पर टाइल्स में दरार पड़ने लगी हैं। वहीं, इस संबंध में अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उन्हें इंजीनियरिंग विभाग ने इससे जुड़ी कोई सूचना नहीं दी है। लेकिन वह इसकी गंभीरता से जांच करवा कर वस्तु स्थिति को जल्द से जल्द नियंत्रित करवाएंगे। बता दे की अस्पताल में ब्लॉक डी के पास मदर एंड चाइल्ड विंग की बिल्डिंग की नींव बनाने के लिए बरसात से पहले खुदाई की गई थी। बरसात के दौरान काम शुरू न होने से उसमें काफी दिनों तक पानी भरा रहा। अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि गड्ढे में भरे पानी के कारण रेडियोथैरेपी ऑंकोलॉजी की बिल्डिंग कमजोर हो गई है जिसकी वजह से जगह-जगह दरार पड़ रही है। वही इस बात का खतरा मंडल रहा है कि अगर स्थिति गंभीर हो गई तो मरीज को दी जाने वाली सुविधा प्रभावित होने लगेगी। क्योंकि वहां पर रेडियोथैरेपी की मशीन इंस्टॉल की गई है। वही इन दरारों के कारण उस बिल्डिंग में काम करने वाले डॉक्टर और कर्मचारी भी डर के साए में ड्यूटी करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें