फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एनआरआई छात्र से मारपीट के आरोपियों पर शिकंजा, 3 का लुकआउट नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 के एक क्लब में एनआरआई छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट और पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने नामजद आरोपी बलदीप सराओ, अनिकेत गुप्ता और जगदीप सिंह कंग के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है। पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए अनिकेत गुप्ता विदेश भाग सकता है। अनिकेत का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और उसके खिलाफ पहले भी मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन विशेष टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें