फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराबः डेराबस्सी से 27,600 लीटर स्पिरिट जब्त, अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी

Mon, 10 Aug 2020 02:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आबकारी विभाग का छापा... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य में नाजायज शराब के धंधे और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग ने रविवार को रसायन युक्त 27,600 लीटर नाजायज स्पिरिट की खेप पकड़ी। यह अब तक की इस प्रकार की सबसे बड़ी खेप है, जो विभाग द्वारा पकड़ी गई है।
विज्ञापन


आबकारी एवं कर विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि उसकी मोहाली से एक विशेष टीम, जिसमें डीएसपी बिक्रम बराड़ भी शामिल थे, ने तीन स्थानों से 27,600 लीटर रसायन युक्त नाजायज स्पिरिट की बड़ी खेप पकड़ी है। इसको 200 लीटर प्रति के क्षमता वाले 138 ड्रमों में स्टोर करके रखा था।

यह खेप मोहाली जिले की तहसील डेराबस्सी के गांव देवी नगर से पकड़ी गई है। विभाग द्वारा मेसर्स एलीकैम केमिकल्स गोदाम में छापा मारकर 200 लीटर प्रति के सामर्थ्य वाले 82 ड्रम बरामद किए। इसके बाद में फोकल प्वाइंट में मेसर्स ओम सोलवी ट्रेडिंग में छापे के दौरान 200 लीटर प्रति के सामर्थ्य वाले 49 ड्रम और मेसर्स प्योर सोल्यूशनज के गोदाम पर छापे के दौरान 200 लीटर प्रति के सामर्थ्य वाले 7 ड्रम बरामद किए गए।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें उपरोक्त फर्मों के मालिक भी शामिल हैं। इन फर्मों के तार विभाग की ओर से 23 जुलाई को जहरीली शराब के कारण घटे दुखांत से करीब एक हफ्ता पहले छापे से जुड़ते हैं, जबकि 5300 लीटर रसायन और स्पिरिट की खेप मेसर्स बिन्नी केमिकल्स के गोदाम से बरामद की गई थी। यह फर्में मेसर्स बिन्नी केमिकल्स को सामान की सप्लाई करती थीं, जिसको बिन्नी केमिकल्स द्वारा आगे बाजार में बेच दिया जाता था।

 पूछताछ में आरोपियों ने यह खुलासा किया है कि वह फार्मास्युटिकल कंपनियों के माल का निपटारा करती थीं, लेकिन आरोपियों द्वारा उनके द्वारा बनाए जा रहे उत्पाद और अपने ग्राहकों संबंधी कुछ नहीं बताया गया। इस मामले में रिकॉर्ड की जांच करने और आरोपियों के अगले संबंधों की जांच करने के लिए पड़ताल जारी है और आबकारी विभाग द्वारा फोरेंसिक विज्ञान लैबोरेटरी के रासायन माहिरों की सेवाएं भी ली जा रही हैं।

गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आबकारी विभाग को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि नाजायज शराब के धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई की जाए और कोई नरमी न बरती जाए।

कई अहम कागजात मिले : आबकारी आयुक्त
आईएएस रजत अग्रवाल आबकारी आयुक्त पंजाब ने डेराबस्सी में आबकारी विभाग द्वारा मारे छापे का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि इस जांच में उन्हें कई अहम कागजात भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें