गौरी शंकर सेवा दल ने रविवार को सेक्टर-45 स्थित गोशाला में गोपाष्टमी महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का आरंभ हवन और गो पूजन के साथ हुआ।
सभी ने टीका लगाकर, माला पहनाकर और चुनरी और गले में घंटी बांधकर गायों का शृंगार किया। वेदमंत्रों से गायों की आरती।
स्वामी शरणानंद ने गो महिमा पर व्याख्यान दिया। अंत में भंडारा लगाया गया। कार्यक्रम मेँ सांसद पवन कुमार बंसल और डिप्टी मेयर सतीश कैंथ भी पहुंचे थे।
कैंथ ने गोशाला के लिए दो लाख रुपये दान देने की घोषणा की। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, पार्षद अरु
ण सूद, हीरा नेगी, देवेश मौदगिल, दर्शन गर्ग, सतप्रकाश अग्रवाल के अलावा धार्मिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद थे।