लुधियाना में कोरोना से बुधवार को दो और लोगों की मौत हो गई। 104 लोग संक्रमित हुए। अब तक शहर में 888 लोग कोरोना से हार चुके हैं। 22,345 संक्रमित हो चुके हैं। 856 मामले सक्रिय हैं। 20,599 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। आपको बता दें कि नवंबर 5 से औसतन 80 लोग संक्रमित हो रहे हैं।