फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बंबीहा गैंग के शार्प शूटर को पेश करने के लिए अदालत ने जारी किया प्रोडक्शन वारंट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। करीब तीन साल पहले हुए बाउंसर सुरजीत सिंह की हत्याकांड में बंबीहा गैंग के शार्प शूटर नीरज गुप्ता उर्फ चस्का को पेश करने के लिए जिला अदालत ने नाभा जेल को आरोपी के प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिए हैं। साल 2020 के मार्च माह में सेक्टर-38 वेस्ट में सुरजीत पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में उसकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने बंबीहा गैंग के शार्प शूटर नीरज गुप्ता उर्फ चस्का को नामजद करते हुए अदालत में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। चस्का को पुलिस ने पिछले साल गिरफ्तार किया था। मामले में पिछली तारीख पर भी उसके प्रोडक्शन वारंट हुए थे, लेकिन फिर भी उसे चंडीगढ़ नहीं लाया गया। इस लिए अदालत ने अब नाभा जेल के सुपरिटेंडेंट को उसे पेश करने के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन

क्या था मामला
16 मार्च 2020 को सुरजीत की सेक्टर-38 (वेस्ट) में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। उस समय वह कार में सवार था। सुरजीत सेक्टर 22 से अपना काम खत्म कर घर जा रहा था। पूरी प्लानिंग और रेकी के साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया था। हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और सुरजीत पर गोलियां बरसाकर फरार हो गए थे। दो साल तक पुलिस इस केस में किसी को पकड़ नहीं सकी थी, लेकिन पिछले साल पुलिस ने चस्का को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें