फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पोटाश के विस्फोट से दंपती झुलसे, मकान की छत उड़ी

Fri, 17 Oct 2025 11:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ममदोट/फिरोजपुर। सीमावर्ती गांव कड़मा में शुक्रवार देर रात एक घर में जबरदस्त विस्फोट होने से दंपती बुरी तरह झुलस गए। मकान की छत उड़ गई और आसपास के दो मकानों को नुकसान पहुंचा। घर में भारी मात्रा में पोटाश और पटाखे रखे थे। शुक्रवार रात को अचानक पोटाश में आग लगने से विस्फोट हो गया। इस हादसे में घायलों की पहचान काली सिंह और उसकी पत्नी किरना के रूप में की गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काला सिंह ने अपने घर में पोटाश रखी थी। इस पोटाश का प्रयोग लोहे की पाइप में डालकर विस्फोट करना था। उनके घर में पटाखे भी रखे थे, जैसे ही शुक्रवार रात को अचानक पोटाश में आग लगी तो विस्फोट हुआ और घर की छत उड़ गई। इसमें पति पत्नी झुलस गए। काली सिंह 60 फीसदी और उसकी पत्नी 70 फीसदी झुलस गई। दोनों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इस घटना में पड़ोसी गुरमेल सिंह और मंगत राम के मकान को भारी नुकसान पहुंचा है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजपुर में बिना लाइसेंस के बहुत से लोग पटाखे गलियों में और बाजारों में रखकर बेच रहे हैं। इस संबंध में रोहित भगत नाम के एक व्यक्ति ने पहले फिरोजपुर डीसी को शिकायत दी थी। कोई कार्रवाई नहीं हुई तो हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने आदेश दिए कि फिरोजपुर में बिना लाइसेंस के जो पटाखे बेचे जा रहे हैं उसको तुरंत बंद किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें