फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: फतेहाबाद के टोहाना में संदिग्ध परिस्थतियों में दंपत्ति व बच्ची की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 11 Nov 2020 09:44 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर के नया बाजार में रहने वाले दंपत्ति व उनकी डेढ़ वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मूलरूप से भिवानी जिले के गांव देवसर निवासी 32 वर्षीय सुनील कुमार अपनी पत्नी 35 वर्षीय अंजू व डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ टोहाना में किराये पर रहता था।

विज्ञापन


अंजू टोहाना क्षेत्र के गांव दिवाना के हाई स्कूल में साइंस टीचर थी। सुबह से ही घर का दरवाजा बंद होने और अंजू की साथी द्वारा बार-बार फोन करने पर भी कॉल रिसीव नहीं होने पर अंदेशा हुआ तो मकान मालिक को बुलाकर खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। अंदर देखा तो अंजू और बच्ची मृत पड़े थे जबकि खुद सुनील ने फंदा लगाया हुआ था। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 

सूचना पाकर थाना प्रभारी के अलावा डीएसपी बिरम सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया। शवों को उठाने से पहले डीएसपी ने सीन ऑफ क्राइम की टीम को घटनास्थल पर बुलाया। इसके बाद ही शवों को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टि में ऐसी प्रतीत हो रहा है कि पत्नी व बच्ची की हत्या करने के बाद सुनील ने फांसी लगाकर सुसाइड की हो। सुसाइड के कारण क्या रहे हैं, इसको लेकर भी पुलिस अभी छानबीन कर रही है। डीएसपी बिरम सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले को सभी एंगल से देखते हुए जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें