फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पहलवानों के समर्थन में धरने पर बैठेंगे पार्षद जसबीर लाडी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे देश के पहलवानों के समर्थन में शहर में भी पक्का धरना शुरू करने की तैयारी है। बुधवार को आम आदमी पार्टी के पार्षद जसबीर लाडी ने घोषणा की है कि वह वीरवार सुबह नौ बजे से सेक्टर-47 के कम्युनिटी सेंटर में पहलवानों के समर्थन में धरने पर बैठेंगे। पार्षद जसबीर लाडी ने कहा कि दिल्ली में कई महान खिलाड़ी पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे हैं। यह वह खिलाड़ी हैं, जिन्होंने देश का नाम रोशन किया है। वह विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। लाडी ने कहा कि आज सरकार उन खिलाड़ियों के साथ गलत कर रही है। आने वाले समय में आम लोगों के साथ भी ऐसा हो सकता है। इसलिए सभी को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह सुबह 9:00 बजे से अपने धरने की शुरुआत करेंगे। उन्होंने आग्रह किया कि जो-जो लोग खिलाड़ियों के साथ हैं, वह इस धरने में शामिल हों। बता दें कि भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों को लेकर पहलवानों का धरना जारी है। पार्षद लाडी ने कुछ दिन पहले खिलाड़ियों के समर्थन में सेक्टर-17 स्थित प्लाजा में एक कैंडल मार्च भी निकाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें