फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एएसआई और हेड कांस्टेबल पर चलेगा भ्रष्टाचार का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर धनास निवासी व्यक्ति से एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में आरोपी एएसआई और हेड कांस्टेबल के खिलाफ सीबीआई की विशेष अदालत में आरोप तय किए गए हैं। मामले में आरोपी एएसआई वरिंदर और हेड कांस्टेबल रणदीप सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनयम की धाराओं के तहत केस चलेगा। मामले में शिकायतकर्ता धनास निवासी रंजीत सिंह ने आरोप लगाया था कि मार्च 2023 में सेक्टर-24 चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल रणदीप ने उन्हें दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी। इससे पहले उसने एक पुलिस अधिकारी के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने 10 मार्च 2023 को हेड कांस्टेबल को 10 हजार रुपये दिए थे। बाद में दोनों पुलिस मुलाजिम उनसे एक लाख रुपये मांग करने लगे। शिकायतकर्ता ने दोनों के खिलाफ सीबीआई को शिकायत दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद सीबीआइ ने दोनों को 15 मार्च 2023 में गिरफ्तार किया था। एक साल बाद दोनों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं। अब मामले में ट्रायल शुरू होगा, जिसकी अगली सुनवाई दो जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें