फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सड़क में फंसी निगम की ट्रैक्टर-ट्राॅली, लोग बोले- अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे

विज्ञापन
ओल्ड रोपड़ रोड मनीमाजरा में नगर निगम की फंसी हुई ट्राली और टैक्टर 
विज्ञापन
मनीमाजरा। माॅडर्न कांप्लेक्स और ओल्ड रोपड़ रोड में पिछले महीने खोद कर डाली पाइप लाइन वाली सारी जगह धंस चुकी है। इस जगह में आम लोगों के वाहन कई दिनों के फंसते चले आ रहे है। लेकिन बरसात से पहले भी नगर निगम ने इस खोदी गई सड़कों को पक्का करने के इंतजाम नहीं किए थे। अब नगर निगम के अपने वाहन भी इस खोदी गई सड़क पर धंसने शुरू हो गए हैं। सोमवार को नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली ट्रैक्टर-ट्राॅली सड़क पर धंस गई। जिसको देखकर लोग बोले- ‘अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे’। स्थानीय लोगों का कहना कि शायद अब नगर निगम के अधिकारी और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट देखने वाले प्रबंधकों की कुंभकरण वाली नींद खुले और वह खोदी गई जगह पर डाली गई मिट्टी में कंकरीट या बंजरी डाल कर उसको पक्के करेे।
विज्ञापन

वहीं, भारी बरसात के चलते मनीमाजरा के ऐतिहासिक किले की बाहरी दीवार तीन तरफ से टूटी कर गिर चुकी है। गली में दीवार की ईंटे गिरने से आने जाने का रास्ता भी बंद हो गया है। वहीं मनसा देवी रोड पर जामा मसजिद के सामने पानी जमा हो जाने से वाहनों को निकलना मुश्किल हो रहा है। जामा मस्जिद के सह प्रबंधक हाफिज खालिद मुस्द्ददी ने खुद मदरसे के बच्चों को साथ लेकर पाइप लाइन को साफ कर पानी को निकलने का रास्ता बनाया। उनका कहना कि उन्होंने कई बार नगर निगम की टीम को बुलाया, पर कोई नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें