फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कार्रवाई में बाधा डालने पर निगम कराएगा एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-41 के कृष्णा मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मंगलवार को हुई घटना को नगर निगम ने गंभीरता से लेते हुए सरकारी काम में बाधा डालने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। नगर निगम आयुक्त ने एनफोर्समेंट विंग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आगे से अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।मंगलवार को कृष्णा मार्केट में अतिक्रमण हटाने गई एनफोर्समेंट विंग के कर्मचारियों और दुकानदारों के बीच बहस हो गई थी। मामला हाथापाई तक पहुंच गया था। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची। नगर निगम ने उल्लंघनकर्ताओं और दुकानदारों को आधिकारिक ड्यूटी कि समय किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने से बचने की चेतावनी दी है। कहा है कि ऐसा करने पर उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई व एफआईआर दर्ज की जाएगी। आयुक्त अनिंदिता मित्रा ने उल्लंघनकर्ताओं को भविष्य में वेंडिंग के मानदंडों का पालन करने या कानून के अनुसार कानूनी कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें