फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 30 फुट तक के पेड़ों की काट-छांट के लिए निगम खरीदेगा मशीनरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी शहर में पेड़ों की प्रूनिंग के लिए नगर निगम अब अति आधुनिक नई मशीन खरीदने की तैयारी में है। इस मशीन की विशेषता यह होगी कि यह 30 फुट तक के पेड़ों की काट-छांट करने में सक्षम होगी। इसके कटर भी आकर्षक होंगे। साथ ही प्रूनिंग मशीन पर काम करने वाली सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम होगा। इस प्रोजेक्ट पर निगम करीब 59 लाख रुपये खर्च कर मशीन खरीदने की योजना बना रहा है। लोगों की बहुत समय से नई प्रूनिंग की मशीन खरीदने की मांग थी। उसके बाद इस मुद्दे को पार्षदों ने सदन की बैठक में उठाया जिसे अब अमल में लाया जा रहा है। वहीं, इस मशीन के आने से नगर निगम के काम में तेजी आएगी।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम के अधीन 50 वार्ड आते हैं जबकि आने वाले समय में कुछ नया एरिया भी नगर निगम का हिस्सा होगा। अधिक पावर वाली तीन प्रूनिंग मशीन नगर निगम के पास है। इसकी वजह से एक समय में कुछ एरिया में ही काम हो पाता था लेकिन अब नई मशीन आने से ऊंचे पेड़ों की कटाई के काम में भी तेजी आएगी। इसके बाद नगर निगम के पास चार अत्याधुनिक मशीनें शामिल हो जाएंगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा नए बसे सेक्टरों को होगा क्योंकि वहां पर प्रूनिंग का काम काफी पीछे हैं। कई बार लोग इस मामले को लेकर नगर निगम के अधिकारियों को मिले थे।
कोट्स...
शहर में अब तक 25 फुट के पेड़ों की काट-छांट के लिए तीन मशीनें हैं। वहीं, शहर में पेड़ काफी बड़े हैं इसलिए पार्षदों की मांग पर 30 फुट की मशीन खरीदने की योजना बनाई है। मशीन के आने के बाद शहर में 30 फुट तक के बड़े पेड़ों को आसानी से काटा जा सकेगा। -कुलजीत सिंह बेदी, डिप्टी मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें