फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम के पेट्रोल पंप पर खुलेगा प्रदूषण मुक्त प्रमाण पत्र देने वाला दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम के पेट्रोल पंपों पर वाहनों का प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। निगम आयुक्त केके यादव ने निगम के पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर इसके लिए स्थान देखा। राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से निगम जल्द प्रमाणपत्र केंद्र को तैयार कर देगा।
विज्ञापन

निगम आयुक्त ने बताया कि प्रशासन की तरफ निगम को सेक्टर-52 और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में पेट्रोल पंप के लिए जगह दी गई है। दोनों जगह निगम ने पेट्रोल व डीजल बेचना भी शुरू कर दिया है। राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और उनके सलाहकार मनोज परिदा ने पेट्रोल पंपों पर वाहनों का प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र बनाने का सेंटर शुरू करने को कहा था। साथ ही जगह के अनुसार सीएनजी गैस भरने की भी व्यवस्था करने को कहा था। केके यादव ने कहा कि फिलहाल वाहनों का प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र बनाने वाले सेंटर को बनाने की योजना है। आगे की योजना इसके बाद तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें