फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: 31 मार्च तक फिरोजपुर केंद्रीय जेल में कैदियों से मुलाकात बंद, रेलवे भी तैयारी में जुटा

Mon, 16 Mar 2020 10:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सेंट्रल जेल फिरोजपुर के अधिकारियों ने 31 मार्च तक कैदियों और हवालातियों से पारिवारिक सदस्यों व रिश्तेदारों की रोजाना होने वाली मुलाकात पर पाबंदी लगा दी है। इसके अलावा सोमवार को रेल मंडल कार्यालय फिरोजपुर में डीआरएम की प्रेसवार्ता में कोरोना का डर देखने को मिला। पत्रकारों को एक-एक कुर्सी छोड़कर बैठाया गया और इलेक्ट्रानिक मीडिया से भी दूरी बनाए रखी।  

विज्ञापन


उधर, डीआरएम राजेश अग्रवाल का कहना है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए बरती जा रही सावधानियों के बीच डिवीजन फिरोजपुर में ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यात्रियों के स्वास्थ्य को देखते हुए कोचों में साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जा रहा है। 31 मार्च तक ट्रेनों में स्पेशल रेलकर्मियों की ड्यूटी लगाकर कोचों की दो से तीन बार सफाई करवाई जा रही है।

वातानुकूलित कोचों में इतना तापमान रखा गया है कि कंबलों की जरूरत न पड़े। केंद्र सरकार की तरफ से रेलवे को बीस हजार बेडों का बंदोबस्त करने के आदेश दिए हैं। नार्दर्न रेलवे को एक हजार बेडों का प्रबंध करने को कहा है। फिरोजपुर डिवीजन ने 210 बेडों का बंदोबस्त किया है। ट्रेन पायलटों की बायोमैट्रिक हाजिर लगाने पर पाबंदी लगा दी गई है। इश्तिहार बांटकर यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें