फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना से 10 की और मौत, 1047 नए पॉजिटिव मिले, 224 की हालत गंभीर

Mon, 24 Aug 2020 01:49 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • संक्रमण की दर बढ़ी और रिकवरी रेट घटा, मौत को आंकड़ा 613 तक पहुंचा
  • कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 55460 हुई, 45405 ठीक होकर घर गए
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में संक्रमण की दर फिर तेजी से बढ़ने लगी है। दस और मरीजों की मौत हो गई है। फरीदाबाद, पंचकूला और कुरुक्षेत्र में दो-दो, अंबाला, रोहतक, पानीपत और फतेहाबाद में एक-एक मरीज ने संक्रमण से दम तोड़ दिया है। चौबीस घंटों में 1074 नए कोरोना केस सामने आए हैं। जबकि 583 मरीज ठीक हुए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या 55460 हो गई है। जबकि मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 613 तक पहुंच गया है। 224 मरीजों की हालत अभी भी बहुत ज्यादा गंभीर बनी हुई है। संक्रमण से रिकवरी की दर घटकर 81.87 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि संक्रमण की दर 5.68 प्रतिशत है। 6424 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट आने का इंतजार है। 

70792 मरीजों को स्वास्थ्य महकमे ने मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा हुआ है। फरीदाबाद में 125, गुरुग्राम में 77,  सोनीपत में 46, रेवाड़ी में 87, अंबाला में 80, रोहतक में 72, पानीपत में 118, करनाल में 69, हिसार में 61, पलवल में 17, पंचकूला में 61,  महेंद्रगढ़ में 47, झज्जर में 19, भिवानी में 26, कुरुक्षेत्र में 45, नूंह में 7, सिरसा में 36, यमुनानगर में 18, फतेहाबाद में 34, कैथल में 21 व जींद में 8 नए मरीज सामने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक फरीदाबाद में 11850, गुरुग्राम में 11062, सोनीपत में 3828, रेवाड़ी में 3047, अंबाला में 3228, रोहतक में 2595, पानीपत में 2948, करनाल में 2157, हिसार में 1708, पलवल में 1412, पंचकूला में 1637, महेंद्रगढ़ में 1438, झज्जर में 1096, भिवानी में 1173, कुरुक्षेत्र में 1338, नूहं में 678, सिरसा में 988, यमुनानगर में 1155, फतेहाबाद में 691, कैथल में 700, जींद में 465 व चरखी दादरी में 266 नए संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। 

ठीक होने वालों में मरीजों में अब तक फरीदाबाद में 10919, गुरुग्राम में 10105, सोनीपत में 3374, रेवाड़ी में 2536, अंबाला में 2720, रोहतक में 1981, पानीपत में 1881, करनाल में 1399, हिसार में 1271, पलवल में 1302, पंचकूला में 1037, महेंद्रगढ़ में 998, झज्जर में 968, भिवानी में 953, कुरुक्षेत्र में 799, नूंह में 616, सिरसा में 480, यमुनानगर में 602, फतेहाबाद में 520, कैथल में 422, जींद में 337 व चरखी दादरी में 185 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता हुए संक्रमित
हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र से पहले कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट चौंकाने वाली आई हैं। विधानसभा के स्पीकर ही कोरोना संक्रमित निकले हैं। इंद्री के भाजपा विधायक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। एमएलए हॉस्टल-सेक्टर 3 के तीन कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए हैं।

26 अगस्त से शुरू हो रहे मानसून सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष व सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर सभी विधायकों, अधिकारियों व कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट कराने का निर्णय लिया था।

स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने भी अपना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है। इसके अलावा इंद्री से विधायक राम कुमार कश्यप भी संक्रमित निकले हैं। गुप्ता व कश्यप सत्र में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। स्पीकर फिलहाल गृह संगरोध में रहेंगे। उनका जल्दी दूसरा टेस्ट हो सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें