फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में हुआ अब तक का सबसे बड़ा कोरोना ब्लास्ट, मिले 173 नए मरीज...बना नया रिकॉर्ड

Wed, 26 Aug 2020 01:20 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

पंचकूला में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को कोरोना के 173 नए मामले सामने आए हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने की है। उन्होंने बताया कि स्पेशल फ्लू वार्ड में तैनात डॉक्टर और कालका पीएचसी में तैनात 15 कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। मरीजों के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाई जा रही है। 

विज्ञापन


डीसी मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि पंचकूला में 173 मामले पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें चंडीगढ़ के 3, महेंद्रगढ़ के 4 व परवाणू के 2 मामले सहित 9 बाहर के मामले शामिल हैं। पंचकूला के 164 मामले आए हैं। इनमें पिंजौर के 15, कालका में 71, सुरजपुर 14, नानकपुर में 21 मामले पॉजिटिव आए हैं। 

इसके अलावा सेक्टर - 6 में 7, सेक्टर 16 में 5, सेक्टर 10, 15, 17 व 25 में 4-4, पुराना पंचकूला व सेक्टर 12 व 12 ए में 3-3, रायपुररानी, सेक्टर- 4, 7, 26, 31, एमडीसी सेक्टर- 5 में 2-2 मामले आए हैं। इसके साथ ही सेक्टर- 11 व 20 में एक एक मामला पॉजिटिव आया है। इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा रहा है। इसके अलावा 8 मामले ट्रेस किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें