पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के तहत उन पंजाबियों का विवरण एकत्र करने की मुहिम शुरू कर दी है, जो विदेश में रह रहे हैं और पंजाब वापस आना चाहते हैं। राज्य सरकार की तरफ से कोविड हेल्प डैशबोर्ड पर ऐसी जानकारी भरने के लिए एक ऑनलाइन लिंक दिया गया है। कोई भी इच्छुक व्यक्ति www.covidhelp.punjab.gov.in पर लॉग-इन करके डाटा फार्म पर क्लिक कर सकता है। इस बारे में जिन्होंने पहले ही संबंधित जिलों के स्थानीय प्रशासन को सूचित कर दिया है, उन्हें यह फार्म भरने की जरूरत नहीं है।