लॉकडाउन में लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए शुरू की गई अमर उजाला हेल्पलाइन में सोमवार को सवालों के जवाब दिए फिटनेस एक्सपर्ट डॉ. नीलम ने। आज हमारे पैनल में ब्यूटी एक्सपर्ट तान्या गुप्ता हैं। आप तान्या से हेयर, फेस, हाथ, पैर या अन्य ब्यूटी से संबंधित सवाल पूछ सकते हैं। सवाल शाम चार बजे तक chd-cityreporter@chd.amarujala.com पर मेल या 8054009839 पर व्हाट्सएप पर भेज दें। अपना नाम, उम्र और जगह के बारे में लिखना न भूलें।
विज्ञापन
2 of 7
सांकेतिक तस्वीर
सवाल : मैं लगभग रोज 15-20 मिनट डंबल्स के साथ एक्सरसाइज करता हूं। रमजान के महीने में एक्सरसाइज व डाइट का तालमेल कैसे बैठाऊं, ताकि मेरा शरीर फिट रहे। एक्सरसाइज के लिए बेस्ट टाइम व डाइट में क्या महत्वपूर्ण है।
- हुसैन खान, चंडीगढ़ जवाब: खाली पेट स्ट्रेंथ ट्रेनिंग नहीं करनी चाहिए। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में कार्ब्स जरूरी होता है। इससे बाडी का एनर्जी लेवल हाई रहता है। यदि रमजान के महीने में अपनी ट्रेनिंग जारी रखना चाहते हैं तो सुबह सहरी के वक्त अच्छी प्रोटीन डाइट लें। एक घंटे बाद एक्सरसाइज कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
सवाल: मेरी उम्र 30 साल है। मैं योग करती हूं, लेकिन वजन कम नहीं हो रहा। कमर के चारों तरफ फैट जमा है। डाइट व एक्सरसाइज के बारे में बताएं।
- रोशनी, डेराबस्सी जवाब: सिर्फ योग से वजन कम नहीं होगा। खाने पर कंट्रोल जरूरी है। खाने में कार्ब्स, प्रोटीन और फैट का बैलेंस बैठाना होगा। खाने की प्लेट में 40-45 फीसदी कार्ब्स, 40 फीसदी प्रोटीन और 15-20 फीसदी फैट रखना होगा। कार्ब्स दो तरह के होते हैं। गुड कार्ब्स में गेहूं के आटे की रोटी, ओट्स, पोहा, चावल, सब्जियां इत्यादि शामिल हैं, जबकि बेड कार्ब्स में शुगर, मैदा, पैकेट व प्रिजर्वेटिव्स फूड। आप गुड कार्ब्स खाएं। फैट भी दो तरह के होते हैं। गुड फैट में घी, अंडे की जर्दी, पीनेट, पीनेट बटर आते हैं, जबकि बैड फैट में रिफाइंड, रिफाइंड से तली चीजें। इसमें भी आपको गुड फैट चुनना होगा। शरीर से फैट सिर्फ एक जगह से कम नहीं होता, बल्कि हर उस हिस्से पर असर पड़ता है, जहां फैट होगा।
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
सवाल: मेरी उम्र 36 साल है। साल 2017 में डिलीवरी हुई थी। उसके बाद मेरा वजन बढ़ गया है। मैं रोजाना एक घंटे वॉक करती हूं। तनाव की वजह से भी वजन बढ़ रहा है।
- रेखा कुकरेजा, सकेतड़ी, पंचकूला जवाब: आप एक काम कीजिए। जब एक घंटे की वॉक करती हैं तो नोट कीजिए कि कितने किलोमीटर की दूरी तय की। अगले दिन एक घंटे में थोड़ा ज्यादा चलना होगा। मान लीजिए कि एक घंटे में आप तीन किलोमीटर चलते हैं तो अगले दिन एक घंटे में तीन किलोमीटर 200 मीटर की दूरी तय करें। हर तीन दिन बाद क्षमतानुसार दूरी बढ़ानी है। डाइट पर ध्यान रखना होगा। रोशनी को जो मैंने डाइट बताई है, वही आपको फॉलो करनी होगी। हर हफ्ते छह दिन वॉक करें। योग भी करें। यू ट्यूब पर काफी वीडियो हैं। इससे तनाव कम होगा।
विज्ञापन
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
सवाल : मेरी उम्र 16 साल है। मेरा वजन सिर्फ 30 किलो है। हाइट पांच फुट 11 इंच है। वजन और हाइट कैसे बढ़ सकती है।
- भूमिका, कुराली जवाब: हाइट बढ़ाने के लिए तडासन योग व हैगिंग एक्सरसाइज कर सकती हैं। अगले दो साल तक आपकी हाइट बढ़ने की गुंजाइश है। कई लोगों का बेसिक मेटाबोलिक रेट हाई होता है। उनका खाना जल्दी पचता है। आप कार्ब्स डाइट के साथ नंबर आफ मील (ज्यादा बार खाना) बढ़ाएं। यदि भूख नहीं लगती तो फिजिशियन से चेक करवाएं।
विज्ञापन
6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
सवाल: मेरी उम्र 20 साल है। मैं घर पर ही रस्सी कूदना, प्लेंक, कोबरा स्ट्रेच, जपिंग जैक जैसे कई व्यायाम कर रहा हूं। क्या यह एक्सरसाइज ठीक हैं। इसमें किस तरह की डाइट ठीक रहेगी।
- मालू पंवार चंडीगढ़
जवाब: फिट रहने के लिए ये एक्सरसाइज ठीक हैं। लेकिन आपका फिटनेस गोल क्या है? चेस्ट, बाइसेप्स, शोल्डर बनाना चाहते हैं तो इससे काम नहीं चलेगा। आपको वेट ट्रेनिंग लेनी पड़ेगी। आप जो एक्सरसाइज कर रहे हैं, उसी में थोड़ी बहुत बाडी बनाकर मेच्योर दिखना चाहते हैं तो ऊपर बताई गई डाइट में कार्ब्स कम कर दें और उतनी मात्रा प्रोटीन में बढ़ा दें।
सवाल: मुझे कंप्यूटर पर लगातार काम करना पड़ता है। इससे मेरी कलाई और उंगुलियों में बहुत दर्द रहता है।
- शिवानी, चंडीगढ़
जवाब: आप ऑर्थोपीडिक्स को चेक करवाएं। यदि कुछ नहीं आता है और चिकनगुनिया व डेंगू जैसी बीमारी नहीं हुई है तो भोजन में प्रोटीन की डाइट बढ़ा लें। साथ ही सूक्ष्म योग करें। यू ट्यूब पर काफी सारे वीडियो हैं। रोजाना 20 से 25 मिनट।