फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने किया सिविल अस्पताल का दौरा

Wed, 08 Apr 2020 07:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने किया सिविल अस्पताल का दौरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब में इस समय मोहाली जिला कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां के एक गांव में ही पिछले चार दिनों में 11 नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया। बुधवार को पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने मोहाली में अस्पतालों का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल का दौरा किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना के मरीजों के इलाज का जायजा लिया है। इसके अलावा साफ-सफाई के प्रबंधों का भी जायजा लिया।

विज्ञापन


कोरोना से जंग में लगे डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ से भी स्वास्थ्य मंत्री ने मुलाकात की। इस दौरान उनकी जरूरतों के बारे में जानकारी हासिल की।उन्होंने मेडिकल स्टाफ में जोश भरते हुए कहा कि उन्हें सभी उपकरण मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने मेडिकल स्टाफ को न घबराने की सलाह दी। इसके साथ ही मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की प्रशंसा भी की।

उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों की मेहनत और लगन का फल है कि बहुत सारे मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही लड़ाई में हमें एकजुट होने की जरूरत है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमें विश्वास है कि इस जंग को जरूर जीतेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें