फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना से कुल 228 लोग संक्रमित, अब तक 86 हुए ठीक, पंचकूला में बढ़े पॉजिटिव

Fri, 17 Apr 2020 09:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : social media
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना संक्रमण के मामले 228 तक पहुंच गए हैं। इसी के मद्देनजर अलर्ट सरकार ने 14824 लोगों को चिकित्सीय निगरानी में रखा हुआ है। इनमें से 86 लोग ठीक भी हो गए हैं जिन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। प्रदेश में 14030 लोग ऐसे भी हैं जिनका मेडिकल सर्विलांस पीरियड पूरा हो चुका है। अब नूंह जिला ऐसा है जहां संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 8884 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इनमें से 7148 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। जबकि 1527 संदिग्धों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। अब विभिन्न जिलों में कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 8, भिवानी में 2, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 33, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 32, हिसार में 2, जींद में 2, करनाल में 6, कैथल  में 2, नूंह में 56, पलवल में 30, पानीपत में 5, पंचकूला में 16, रोहतक में 2, सिरसा में 4, सोनीपत में 4, यमुनानगर में 3 और झज्जर में 1 मरीज अभी तक सामने आ चुके हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें