बापूधाम में रविवार की सुबह सुबह फिर कोरोना के पांच नए मामले सामने आए। इन मरीजों में एक 18 साल का युवक और अन्य 4 महिलायें क्रमशः 23, 37,30 और 30 साल की शामिल हैं। लगातार मरीजों की बढ़ती संख्या खतरे का संकेत है। शनिवार को भी अकेले बापूधाम से कोरोना के 14 पॉजिटिव मरीज मिले थे। रविवार को मिले 5 पॉजिटिव मरीजों के बाद शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 238 हो गई है।