फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: श्री आनंदपुर साहिब सील, गुरुद्वारा पाठी में भी मिले लक्षण, दुबई में रोकी गई महिला

Sat, 21 Mar 2020 10:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
श्री आनंदपुर साहिब सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नवांशहर में कोरोना पॉजिटिव जिस व्यक्ति की मौत हो गई है, वह होला मोहल्ला के दौरान श्री आनंदपुर साहिब में रुका था। यह जानकारी सामने आते ही शुक्रवार सुबह श्री आनंदपुर साहिब को पूरी तरह से सील कर दिया गया। बाजार पूर्ण तौर पर बंद कर दिए गए। 

विज्ञापन


बाहर से आने वाले लोगों को रोक दिया गया और यातायात को डायवर्ट कर श्री आनंदपुर साहिब शहर में सभी एंट्री प्वाइंट पर नाकाबंदी कर दी। जिस डेरे में वह तीन दिन तक रुका था, उसके पास स्थित एक घर में गुरुवार रात आठ साल की बच्ची में कोरोना के लक्षण मिले। बच्ची को रोपड़ के सरकारी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है।

सिविल सर्जन डॉ. एचएन शर्मा ने बताया कि बच्ची के सैंपल लेकर पीजीआई चंडीगढ़ भेजे गए हैं। बच्ची को खांसी और बुखार है। जानकारी के अनुसार, कोरोना पॉजिटिव तीन दिन तक श्री आनंदपुर साहिब में घूमता रहा और उसने लंगर में सेवा भी की थी। 
विज्ञापन


इसके अलावा विभाग श्री आनंदपुर साहिब को सैनेटाइज करने में जुट गया है। एसडीएम कन्नू गर्ग ने बताया कि श्री आनंदपुर साहिब से कोरोना वायरस का कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। सुरक्षा के मद्देनजर 13 वार्ड बनाए गए हैं। डॉक्टरों पर आधारित 50 टीमें बनाई गई हैं। वहीं डीसी रूपनगर सोनाली गिरी ने भी लोगों को एहतियात बनाए रखने की अपील की है।

कोरोना मृतक के गांव के पाठी में भी दिखे लक्षण

गढ़शंकर (होशियारपुर)। गाव मोरांवाली में एक ही परिवार के 6 लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की आशंका के बाद आसपास के छह गांवों में लोगों का आना जाना बंद करने के साथ ही पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है। सभी संदिग्धों को गढ़शंकर सिविल अस्पताल में जांच के बाद होशियारपुर सिविल अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवा दिया गया है।

गांव मोरांवाली का व्यक्ति जिला शहीद भगत सिंह नगर के गांव पठलावा के गुरुद्वारा साहिब में पाठी का काम करता है। वह वहां कोरोना के संदिग्ध मृतक, एक संत और गुरुद्वारा साहिब में रागी के संपर्क में था। यह वह तीनों ही इटली और जर्मनी से लौटे थे। इन संत और रागी को जिला शहीद भगत सिंह नगर के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उनके संपर्क में आने के बाद ही हरभजन सिंह को तेज बुखार हुआ था।

कोरोना जैसे लक्षण होने की सूचना जैसे ही सेहत विभाग की टीमों को मिली तो उसकी सूचना जिलाधीश होशियारपुर अपनीत रियात और सिविल सर्जन होशियारपुर को दी गई। पीएचसी मोरांवाली के एसएमओ डॉ. रघुवीर सिंह ने बताया कि सेहत विभाग की टीम ने पाठी, उसकी पत्नी, पुत्र, पुत्रवधू, पोते और पोती को पहले सिविल अस्पताल गढ़शंकर ले जाया गया। कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद सिविल अस्पताल होशियारपुर के आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पांच माह की बेटी के साथ कनाडा जा रही महिला को दुबई में रोका

कनाडा जा रही फरीदकोट के गांव जीवनवाला से संबंधित महिला नवनीत कौर और उसकी पांच माह की बेटी दिलसीरत को दुबई में रोके जाने की खबर है। दोनों दो दिन पहले ही नई दिल्ली से वाया दुबई कनाडा रवाना हुई थी। दुबई पहुंचने पर वहां की सरकार ने दोनों को रोक लिया है। अब दोनों को ना तो कनाडा जाने की इजाजत दी जा रही है और न ही भारत लौटने दिया जा रहा है।

मामले की जानकारी मिलते ही कोटकपूरा से आप के विधायक कुलतार सिंह संधवां ने सांसद भगवंत मान के माध्यम से केंद्रीय विदेश मंत्रालय से दखल देकर परिवार की मदद करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, कुछ साल पहले स्टडी वीजा के आधार पर कनाडा जाने वाली नवनीत कौर, करीब डेढ़ माह पहले ही अपनी पांच माह की बेटी दिलसीरत कौर के साथ भारत आई थी।

दिलसीरत कौर का जन्म कनाडा में हुआ था और वहां की पीआर होने की वजह से उसका वहीं टीकाकरण होना था। इसके चलते नवनीत कौर ने कनाडा जाने की तैयारी कर ली थी। नवनीत के पिता सुखचैन सिंह ने बताया कि वह दो दिन पहले ही अपने बेटी को कनाडा जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट छोड़कर आए थे। उसे कनाडा के लिए वाया दुबई फ्लाइट मिली थी लेकिन दुबई पहुंचने पर वहां की सरकार ने आगे जाने से रोक लिया है।

अब कहा जा रहा है कि पीआर होने के चलते उसकी 5 माह की बेटी ही सिर्फ कनाडा जा सकती है जबकि उसे भारत लौटना पड़ेगा। विधायक कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि कई घंटों की मशक्कत के बाद अब दुबई के काउंसिलर जनरल से बात हुई है जिन्होंने नवनीत कौर की 5 माह की बेटी को भारत का वीजा देने पर सहमति जताई है जिससे दोनों के भारत लौटने की उम्मीद बंध गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें