चंडीगढ़। शहर में बुधवार को कोरोना के दो नए मरीज मिले। इनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं, दस दिन की अवधि पूरी करने के बाद तीन मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 1698 लोगों की जांच की। शहर में सक्रिय केस की संख्या 24 रह गई है, वहीं अब तक 820 मरीजों की मौत हो चुकी है।