फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना सेकोरोना का कहर.. ट्राइसिटी में 10 लोगों की मौत, 664 संक्रमित 10 लोगों की मौत, 664 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला। ट्राइसिटी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तो कम हो रही है, लेकिन मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। रविवार को कोरोना से जहां 31 लोगों की मौत की पुष्टि की गई, वहीं 1635 नए संक्रमित भी मिले। सर्वाधिक 13 मौतें मोहाली में हुईं जबकि चंडीगढ़ में 10 और पंचकूला में 8 लोगों ने दम तोड़ा। वहीं, नए संक्रमितों में चंडीगढ़ के 664, मोहाली के 542 और पंचकूला के 429 लोग शामिल हैं। राहत की खबर ये है कि चंडीगढ़ में 857 लोग ठीक होकर घर पहुंच गए।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में जिन दस लोगों की मौत की पुष्टि की गई, उनमें सेक्टर-23 निवासी 78 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-44 निवासी 83 वर्षीय पुरुष, बापूधाम के 71 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-8 के 87 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-41 निवासी 63 वर्षीय महिला, धनास की 55 वर्षीय महिला, सेक्टर-42 के 80 वर्षीय पुरुष, मौलीजागरां की 51 वर्षीय महिला, धनास की 45 वर्षीय महिला और सेक्टर-44 निवासी 67 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।
उधर, सर्वाधिक 67 संक्रमित मनीमाजरा में मिले। इसके अलावा सेक्टर-45 में 41, सेक्टर-20 में 13, सेक्टर-22 में 13, सेक्टर-29 में 12, सेक्टर-40 में 16, सेक्टर-46 में 28, सेक्टर-47 में 11, सेक्टर-49 में 29, सेक्टर-52 में 16, बहलाना में 20, धनास में 28, हल्लोमाजरा में 37, किशनगढ़ में 11, मलोया में दस, रामदरबार में 28 लोग कोरोना संक्रमित मिले। कोरोना से अब तक शहर में 635 लोगों की मौत हो चुकी है और 55376 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें