फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित छात्र की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, पीयू ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बुखार से पीड़ित पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र की कोरोना रिपोर्ट नेगिटिव आई है। इसके साथ ही पीयू प्रशासन ने राहत की सांस ली है। यदि रिपोर्ट पॉजिटिव होती तो छात्रों को संभालना मुश्किल हो जाता और कोरोना चेन भी लंबी होती, क्योंकि हॉस्टलों के छात्र पीयू कैंपस में खुलेआम अन्य हॉस्टल के छात्रों के साथ घूमते हैं। पीयू प्रशासन अब कोई रिस्क न लेते हुए इन छात्रों को घर भेजने के लिए पक्का प्लान बना रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार से ब्वॉयज हॉस्टल नंबर सात में रह रहे एक छात्र को बुखार आ रहा था। दवा भी ली, लेकिन बुखार कम नहीं हुआ। अधिकारियों को यह बात पता चली तो उन्होंने छात्र को पीयू के स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां से उसे जीएमएसएच सेक्टर 16 अस्पताल में भेज दिया। वहां लक्षण कोरोना के दिखे तो चिकित्सकों ने उसका कोरोना का नमूना लिया और सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसे अस्पताल में ही रोका गया। यह बात पीयू के छात्रों व अधिकारियों को पता लगी तो हड़कंप मच गया। छात्र हॉस्टलों से बाहर नहीं आए। वीरवार की सुबह छात्र की रिपोर्ट निगेटिव आई तो सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें