फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव की मौत, जीएमसीएच 32 में तोड़फोड़

विज्ञापन
जीएमसीएच 32 की कोविड आईसीयू में बिखरा पड़ा शीशा। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमसीएच 32 में वीरवार देर रात कोरोना संक्रमित मरीज की मौत के बाद परिजनों ने तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया फिलहाल अभी किसी पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रीत कॉलोनी जीरकपुर निवासी 42 साल के कोरोना पॉजिटिव मरीज की वीरवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मरीज जीएमसीएच की कोविड-आईसीयू में भर्ती था। उसकी स्थिति में बेहद गंभीर थी। मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर आईसीयू के अंदर तोड़फोड़ की। स्टाफ ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। फिलहाल इस मामले पर अस्पताल प्रशासन मौन है।
2 दिन पहले ही गार्ड की हुई थी हत्या
बता दें कि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी सवाल उठाए जा चुके हैं। 2 दिन पहले ही अस्पताल में सुरक्षा गार्ड की मरीज के परिजनों की ओर से पीट-पीटकर हत्या की जा चुकी है। वहीं अब आईसीयू में परिजनों द्वारा फिर बवाल किए जाने से अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टर रोष में है। उनका कहना है कि अस्पताल में सुरक्षा को लेकर अनदेखी की जा रही है। अगर यही स्थिति रही तो वहां ड्यूटी करना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें