चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ने छात्रों के बवाल के बाद दूसरे दिन सफाई दी है। पीयू ने कहा कि यूजीसी के आदेश के बाद ही कोरोना काल को जीरो घोषित किया जा सकता है। अभी तक ऐसे कोई आदेश नहीं मिले हैं। यह भी कहा है कि छात्रों के छात्रावास आवंटन संबंधित जो आरोप हैं, वह गलत हैं। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है। कोरोना से हालात सामान्य होने के बाद सभी छात्रों के छात्रावास आवंटन के बारे में सोचा जाएगा। हालांकि, नियमों का पालन सभी को करना है।