चंडीगढ़। शहर में दूसरे दिन सोमवार को भी कोरोना संक्रमित एक मरीज मिला। इसके बाद संक्रमण दर बढ़कर 3.03% पर आ गया है। स्वास्थ्य विभाग में 24 घंटे के दौरान 33 लोगों की जांच की, जिसमें से सेक्टर- 22 निवासी महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बता दें कि इससे पहले रविवार को भी एक महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। संक्रमण दर बढ़ाने के साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या भी दो हो गई है।